Primary ka master

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़: शिक्षक अश्लील वीडियो दिखाता, छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

Written by Gaurav Singh

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़: शिक्षक अश्लील वीडियो दिखाता, छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

बदलापुर में 2 बच्चियों के यौन शोषण के बाद अब अकोला में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। काजीखेड़ के जिला परिषद स्कूल के टीचर प्रमोद मनोहर पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

 

आरोपी टीचर ने आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 6 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया। टीचर उनको अश्लील वीडियो दिखाता था और गलत तरीके से छूता था। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने टीचर को अरेस्ट कर लिया है।

स्कूल प्रिंसिपल बोले- कल एक कार्यक्रम था, वहां छेड़छाड़ हुई

टीचर की गिरफ्तारी पर स्कूल के प्रिंसिपल रवींद्र समदुर ने कहा, कल स्कूल में एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद टीचर क्लास 7-8 की छात्राओं से मिलने गए थे। 5-6 लड़कियों ने कहा कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई, तब हमें इस बारे में पता चला, तब तक हमें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं थी।

 

छात्राओं ने बताया कि पिछले चार महीने से यह चल रहा है। छात्राओं ने मंगलवार को अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद गुस्साए माता-पिता यूराल पुलिस के पास पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस बोली- छात्राओं के बयान लिए, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज

अकोला के SP बच्चन सिंह ने बताया, पुलिस को टीचर प्रमोद मनोहर के खिलाफ 6 स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। पुलिस ने तुरंत आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज किए। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो का केस दर्ज किया गया है।

About the author

Gaurav Singh

Leave a Comment