Viral Video news

Viral Video: लड़की को सरेआम छेड़ रहा था, तो छात्रा ने चप्पलों की कर दी बरसात, देखें पूरा वीडियो

Written by Gaurav Singh

Viral Video: लड़की को सरेआम छेड़ रहा था, तो छात्रा ने चप्पलों की कर दी बरसात, देखें पूरा वीडियो

Viral Video: अकसर स्कूल या कॉलेज के लड़के बेखौफ होकर लड़कियों को देखने के बाद हूटिंग करने लगते हैं या फिर छेड़खानी करते हैं। मगर कई बार लड़कियां अपने लिए आवाज नहीं उठा पातीं। लेकिन Viral Video हाल ही में वायरल हो रहे क्लिप को देखने के बाद एक स्कूली बच्ची की तारीफ करने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।
जी हां! सोशल मीडिया पर एक क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @gharkekalesh नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि कुछ स्कूली लड़के लड़की को छेड़ रहे थे मगर तभी लड़की ने अच्छे से उनकी धुनाई कर दी।

क्लिप में लड़की लड़के को बुरी तरह मारती दिखाई दे रही है। लड़की कभी उसे धक्का देती तो कभी उसके बाल नोच रही है। वहीं पास खड़ी भीड़ वीडियो बना रही है। लड़की ने मास्क लगाया हुआ है और वो लड़के की बस धुनाई करने में जुटी हुई है।

लड़की के हाथ में चप्पल भी है, जिससे वो बार-बार इस बदमाश लड़के को मार रही है। क्लिप देखने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग लड़की की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि लड़की ने ये वाकई बहुत अच्छा काम किया। वहीं एक ने कहा कि लड़कियों को ऐसा ही करना चाहिए।

वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि ये इकट्ठी हुई भीड़ ये सब देख क्यों रही है? कोई भी कुछ कर नहीं रहा। उन्हें लड़की का साथ देना चाहिए, जो उस लड़के को अच्छा सबक सिखा रही है। वहीं एक ने कहा कि लड़की ने तो इसका मुर्गा बना दिया मार-मार के।

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें और देखें की छात्रा ने  चप्पल से कर दी उसकी पिटाई देखें वीडियो

👇👇👇

About the author

Gaurav Singh

Leave a Comment